एक अधेड़ की हत्या
महासमुंद में एक अधेड़ की हत्या, शक बेटी-दामाद पर, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बीती रात खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस मृतक की बेटी और दामाद से पूछताछ कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर, एसडीओपी नारद चंद्रवंशी के साथ पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पचेड़ा निवासी लोकेश पिता कैलाश योगी का कल रात बारह बजे से अपनी बेटी दामाद से विवाद चल रहा था। कैलाश शराब पीने का आदी था। वह नशे में अपनी बेटी दामाद से मारपीट करने लगा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को संदेह है कि बेटी दामाद ने ही आवेश में आकर उसकी हत्या की होगी। पुलिस मृतक के सिर पर लोहे के रॉड से गंभीर जख्म को मौत का कारण मानकर संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

See also  बूढ़ापारा धरना स्थल हटाने की फिर से उठी मांग, नागरिकों और व्यापारियों ने दिया धरना

जानकारी के अनुसार कैलाश का गांव में एक होटल था। जहां उसकी बेटी प्रीति काम करती थी। छह महीने पहले प्रीति ने गौतमदास मानिकपुरी से लव मैरिज कर ली और पति के साथ रहने लगी। वह बीच बीच में पिता से मिलने आती थी। कल भी वह अपने पति के साथ पचेड़ा आई थी। शराब के नशे में कैलाश ने प्रीति और उसके पति से विवाद शुरू कर दी। कैलाश अपनी बेटी प्रीति को होटल में वापस काम करने के लिए दबाव बना रहा था। जबकि प्रीति का पति इसके खिलाफ था। बहरहाल मामले में विवेचना जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।