त्रिपुरा राज्य की हिंसक घटना के विरोध में मुस्लिम समाज ने निकाला मौन जुलूस

रायपुर। त्रिपुरा राज्य में हजरत पैग़म्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी व अपमान जनक नारों के साथ मुसलमानों पर कथित रूप से अत्याचार, मस्जिदों में आगजनी, जन-धन की हानि, धार्मिक ग्रंथ (कुरान) का अपमान व भय का वातावरण निर्मित करने जैसे कृत्यों के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फोरम रायपुर द्वारा आज राजधानी रायपुर के धरना स्थल बुढ़ापारा से जुमे की नमाज़ के बाद मौन जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर लोगों ने काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया।

राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा राजभवन को

मौन जुलुस के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फोरम के प्रतिनिधि मण्डल ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन राजभवन में दिया गया। इस प्रदर्शन में सलाम रिज़वी, फैसल रिज़वी , फोरम के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अनवर रिज़वी, नोमान अकरम हामिद, संचालन नाज़ रिज़वी , सलीम रज़ा, शहर रायपुर के मस्जिद के इमाम और मुत्तवली भी मौन जुलूस में शामिल हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।