'मूंछ का सवाल' 72 लाख रुपए से शुरू हुई शराब ठेके की बोली 5 अरब 10 करोड़ 10 लाख 15 हजार 400 रुपए पर जाकर हुई खत्म, पढ़िए पूरी खबर
'मूंछ का सवाल' 72 लाख रुपए से शुरू हुई शराब ठेके की बोली 5 अरब 10 करोड़ 10 लाख 15 हजार 400 रुपए पर जाकर हुई खत्म, पढ़िए पूरी खबर

टीआरपी डेस्क। आपने फिल्मों में देखा होगा कि कैसे लोग अपने ओहदा दिखाने और वर्चस्व की लड़ाई हो तो लोग सबकुछ भूल जाते हैं। लेकिन जब बात ‘मूंछ का सवाल’ पर आ जाती है तो कुछ ऐसा ही होता है। दरअसल राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में असल जिदंगी में ऐसा वाकया घटित हो गया है।

दरअसल यहां दो परिवारों की खानदानी लड़ाई का नतीजा यह हुआ कि उन्होंने शराब के ठेके के लिए हो रही नीलामी को ‘मूछ का सवाल ‘ बना लिया और देखते ही देखते 72 लाख शुरू हुई शराब की दुकान के लिए बोली 510 करोड़ पर जाकर खत्म हुई। बताया जा रहा है कि यह प्रदेश में शराब के ठेके के लिए लगी सबसे महंगी बोली हो गई है। साथ ही अब इस बोली की चर्चा पूरे प्रदेश में बनीं हुई है।

72 लाख रुपए थी रिजर्व प्राइज

दरअसल प्रदेश में शराब ठेकों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के खुईयां गांव में भी बोली लगाई गई। इस बोली की रिजर्व प्राइज आबकारी विभाग की ओर से 72 लाख रुपए रखी गई थी, लेकिन वर्चस्व की लड़ाई ने इसे 5 अरब 10 करोड़ 10 लाख 15 हजार 400 रुपए तक पहुंचा दिया।

See also  Coronavirus In Chhattisgarh : अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगी कोरोना जांच, रोजाना 22 हजार सैंपल लेने का टारगेट

सुबह 11 बजे शुरू बोली रात 2 हुई खत्म

मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद हनुमानगढ़ की इस दुकान के लिए बोली सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। लेकिन एक ही परिवार की दो महिलाएं प्रियंका कवंर- किरण कंवर में ऐसी होड़ मची कि बोली रात 2 बजे जाकर 510 करोड़ रुपए पर समाप्त हुई। विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह बोली पहले यह दुकान 65 लाख में बिकी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।