गोठानों में 30 जुलाई तक हरे चारे के लिए लगाई जाए नेपियर घास- कृषि मंत्री

रायपुर। प्रदेश के सभी गोठनों में 30 जुलाई तक अनिवार्य रूप से चारागाह विकास अंतर्गत नेपियर घास का रोपण तथा हरे चारे की बुआई करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बैठक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले अन्य खरीफ फसलों की खेती के लिए चिन्हित सभी किसानों से लगातार संपर्क का उन्हें मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि किसानों को उच्च क्वालिटी का बीज उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को खाद- बीज की क्वालिटी, वितरण की व्यवस्था एवं रेट पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निजी दुकानदारों के रासायनिक उर्वरकों के विक्रय की व्यवस्था एवं मूल्य पर नियमित रूप से निगरानी रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

See also  गैर इरादतन हत्या की एफआईआर के बाद अशोका बिरयानी के एमडी केके तिवारी गिरफ्तार

मंत्री श्री चौबे ने राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित करने तथा देवभोग सहकारी समिति के समन्वय से दुग्ध के विक्रय की व्यवस्था के निर्देश दिये।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।