TRPDESK. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 3 महीने के लिए डॉक्टर्स, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ आदि की नियुक्ति के लिए आवेदन निकाला है।पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना से निपटने संविदा पर स्वास्थ्य स्टाफ भर्ती करने के लिए ये आवेदन जारी किए गए हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस संक्रिमत मरीजों ने अब इंदौर में भी उपस्थिति दर्ज कराई है। मध्यप्रदेश में भोपाल-जबलपुर के बाद पांच नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इंदौर और उसके आसपास 5 मरीजों के कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इंदौर शहर में 4 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं, इंदौर से लगे क्षेत्र से एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इंदौर निवासी सभी 4 मरीजों का उपचार फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने कोरोना संदिग्धों की खबर की पुष्टि की है।

See also  सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री बैन का मामला, इस दिन होगी सुनवाई

वहीं इंदौर सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया के मुताबिक मंगलवार को इंदौर से कुल 13 मरीजों और आसपास के जिलों से 8 सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सभी सेंपलों की जांच इंदौर के ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मौजूद वायरोलॉजी लैब में की गई है। जांच में इंदौर के 4 मरीजों और उज्जैन के एक मरीज में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। चारों का ही इलाज फिलहाल निजी अस्पतालों में चल रहा है जबकि उज्जैन निवासी मरीज का इलाज एमवायएच में हो रहा है। इन चार मरीजों में मनीष बाग निवासी 68 वर्षीय पुरूष और 66 वर्षीय पुरूष और रानीपुरा निवासी 49 वर्षीय महिला का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। चंदननगर निवासी 50 वर्षीय महिला का अरिहंत हॉस्पिटल में इलाल चल रहा है। वहीं उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला का इलाज एमवायएच में चल रहा है। इनमें से कुछ मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

See also  कांग्रेस को मिली शहर सरकार की कुंजी, 32 साल की सफीरा बनीं महापौर

जानकारी के लिए बता दें कि इंदौर में 222 होम क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों में से सिर्फ 14 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी थी। इनमें से 162 लोगों को मुक्त कर दिया गया था। 46 लोगों के सेंपल अभी तक जांच में लिए गए हैं और इसमें से 32 के सेंपल निगेटिव आ चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शहर में करीब तीन हजार लोग विदेश से आए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।