TRPDESK:- दंतेवाड़ा में नक्सलियों के एक धमकी भरा पर्चे से दहशत का माहौल बन गया है। नक्सलियों स्थानीय नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है।

इनमें भाजपा के 6 और कांग्रेस के 1 नेता को जान से मारने की बात पर्चे में लिखी गई है। गीदम थाना इलाके के हारमपारा के पास ये पर्चा मिला है। हालांकि एसपी अभिषेक पल्लव ने पर्चे को फर्जी बताया है। वहीं पुलिस केस दर्ज कर इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है।

बता दें बस्तर में एक बार फिर से ऑपरेशन प्रहार के शुरू होने से नक्सली बौखलाए हैं। ऑपरेशन की शुरुआत में ही माओवादियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

सुरक्षाबलों ने माओवादियों के अंदाज में ही उनके कैंप में अंबुश लगाकर उनसे लोहा ले रही है। इस ऑपरेशन में कई नक्सली मारे जा  चुके हैं, तो कई घायल हुए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।