गिरफ्तार नक्सली निकले कोरोना पॉजिटिव... कोरोना से नक्सली कमांडर की हुई मौत

टीआरपी डेस्क। कोरोना ने नक्सली क्षेत्रों में भी अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती प्रदेश तेलंगाना में नक्सली कमांडर कोरसा गंगा उर्फ आयतु की कोरोना संक्रमण से गुरुवार को मौत हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे 3 अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें से भी एक पॉजिटिव मिला है।

पुलिस ने जानकारी के आधार पर घेराबंदी कर सवलम पोजा, सोढ़ी सितैया और कुंजाम जोगेया को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गाड़ी की तलाशी के दौरान पास से जिलेटिन छड़, बैटरी, कॉर्डेक्स, डेटोनेटर समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तब वह दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है कि वह कई दिन से बीमार था। दो दिन पहले तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसके साथियों ने उसे तेलंगाना के कोत्तगुडम जिले में खम्मम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।

जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नक्सली कोरसा गंगा उर्फ आयतु टैंक टीम का कमांडर था। ऐसी सूचना है कि अन्य नक्सली नेता भी संक्रमण की चपेट में हैं। कोठागुडम एसपी सुनील दत्त ने इसकी पुष्टि की है।

See also  सुबह सबेरे बठेना पहुंचे गृहमंत्री साहू, घटनास्थल का किया निरीक्षण, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का मामला
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।