टीआरपी डेस्क। सुकमा जिले में दोरनापाल को जगरगुंडा से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित पुल को आईईडी लगाकर ब्लास्ट कर दिया है. ब्लास्ट इतना बड़ा था कि पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अब इस पुल के ऊपर से भारी वाहनों का गुजरना संभव नहीं है, जब तक इसकी मरम्मत न की जाए।

बीत रात करीब 9 बजकर 45 मिनट में अचानक एक जोरदार धामाके की आवाज सुनाई दी। करीब दो किलोमीटर के दूरी पर स्थित सीआरपीएफ 74 का कैम्प है। धामाके की आवाज के बाद तुरंत टीम को रवाना किया गया। तब पता चला कि नक्सलियों ने एक पुल को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया है। जिसके बाद से आवागमन बंद है।

बता दें कि कुछ वर्ष पहले तक नक्सलियों ने इस पुल के पास कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। जबसे सीआरपीएफ के कैम्प की स्थापना की गई, तब से घटनाओं में काफी कमी आई थी। पहले यहां पर अपहरण और लूटपाट की घटनाओं को नक्सली अंजाम दिया करते थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।