बड़ी खबर: नक्सलियों ने शर्तोंं के साथ दिया शांति वार्ता का प्रस्ताव, सरकार गंभीर गृहमंत्री बोले- पत्र मिलने पर सीएम भूपेश बघेल करेंगे फैसला
बड़ी खबर: नक्सलियों ने शर्तोंं के साथ दिया शांति वार्ता का प्रस्ताव, सरकार गंभीर गृहमंत्री बोले- पत्र मिलने पर सीएम भूपेश बघेल करेंगे फैसला

रायपुर/बीजापुर। बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों मेंं सक्रिय नक्सलियों ने सरकार से शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया है, साथ अपनी मांगों व शर्तों का भी उल्लेख किया है।

छत्तीसगढ़ में नक्सली प्रवक्ता विकल्प की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति, शांति वार्ता के लिए तीन शर्तें रखी गई हैं। नक्सलियों ने कहा है कि जनता की भलाई के लिए वह वार्ता को तैयार हैं लेकिन सशस्त्र बल हटाया जाए, माओवादी संगठनों पर लगे प्रतिबंध भी हटें और जेल में बंद उनके नेताओं की बिना किसी शर्त के रिहाई हो।

पत्र मिलने के बाद CM करेंगे फैसला

नक्सलियों की ओर से शांति वार्ता के लिए सरकार के समक्ष रखे गए तीन प्रस्तावों पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सकारात्मक संकेत दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके पास तक अभी पत्र नहीं पहुंचा है। पत्र मिलने के पर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद आगे के कदमों को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।