बॉलीवुड डेस्क। ड्रग्स कनेक्शन को लेकर शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone Chat Drug ), सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका, सारा और रकुल के एनसीबी ने मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि एनसीबी के अधिकारी पूछताछ के दौरान दीपिका के सामने हाथ जोड़ लिए। रिपोर्ट के अनुसार जब एनसीबी की टीम दीपिका पादुकोण से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर सवाल-जवाब कर रही थी। उस दौरान दीपिका का तीन बार ब्रेक डाउन हुआ, वे रोने लगी थीं। यह सब देखकर एनसीबी के अधिकारियों ने उन्हें इमोशनल कार्ड न खेलने की नसीहत दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी ऑफिसर ने हाथ जोड़कर दीपिका पादुकोण से रोने की बजाए सवालों के जवाब का सही उत्तर देने के लिए कहा था।

एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका ने NCB के सामने यह कबूल किया कि करिश्मा से उनकी ड्रग्स ( Deepika Padukone Chat Drug ) को लेकर चैट ( drugs chat ) हुई थी। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने ड्रग्स लिया है। वहीं शनिवार को धर्मा प्रोडक्शन के एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर श्रितिज रवि प्रसाद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था Drugs Chat में

दरअसल, ड्रग्स चैट जो सामने आई थी उसमें D, K से ‘माल’ यानी ड्रग्स की मांग कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि D दीपिका हैं और K करिश्मा हैं, जो क्वॉन टैलेंट मैनजमेंट एजेंसी की कर्मचारी है। चैट की डीटेल्स यहां आप नीचे पढ़ सकते हैं।

D to K: क्या तुम्हारे पास माल है?

K reply: है, लेकिन घर पर है। मैं बांद्रा में हूं।

K writes: अगर आपको चाहिए तो अमित से कह देती हूं।

D writes: हां, प्लीज।

K writes: अमित के पास है, वो रखता है।

D writes: Hash ना?

D writes: गांजा नहीं।

K writes: कोको के पास तुम कब आ रही हो।

D writes: साढ़े 11 से 12 के बीच।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।