बिजनेस डेस्क। अगर आपको बैंकिंग से जुड़े काम कराने हैं। तो आज यानी 25 नवंबर को निपटा लें क्योंकि 26 नवंबर को देश के अधिकतर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए सोशल मीडिया के जरिए एक अलर्ट मैसेज भी जारी कर दिया है।

26 नवंबर को हड़ताल

दरअसल, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल है. इस हड़ताल में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने भी शामिल होने की घोषणा की है.

30 हजार कर्मचारी होंगे शामिल

एआईबीईए के मुताबिक महाराष्ट्र में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पुरानी पीढ़ी के निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और विदेशी बैंकों के करीब 30,000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे.

ज्यादातर बैंक जुड़े हैं एआईबीईए से

आपको बता दें कि एआईबीईए भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर ज्यादातर बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है. इसके सदस्यों में विभिन्न सार्वजनिक और पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों के अलावा कुछ विदेशी बैंकों के चार लाख कर्मचारी हैं.

See also  नहीं टलेगा JEE Main एग्जाम, बगैर शेड्यूल जारी हुआ JEE एडवांस का ब्रोशर, इन शहरों में होगी परीक्षा

हड़ताल की वजह

एआईबीईए ने कहा, ‘‘लोकसभा ने हाल में संपन्न सत्र में तीन नए श्रम कानूनों को पारित किया है और कारोबार सुगमता के नाम पर 27 मौजूदा कानूनों को समाप्त कर दिया है. ये कानून शुद्ध रूप से कॉरपोरेट जगत के हित में हैं. इस प्रक्रिया में 75 प्रतिशत श्रमिकों को श्रम कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है. नए कानूनों में इन श्रमिकों को किसी तरह का संरक्षण नहीं मिलेगा.’’

शुक्रवार को होगा कामकाज

26 नवंबर की हड़ताल के अगले दिन शुक्रवार को बैंकों में कामकाज होगा. इसके बाद एक बार फिर 28 को चौथे शनिवार के कारण और 29 नवंबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे.

डिजिटल लेनदेन पर असर नहीं

हालांकि, 26 नवंबर के हड़ताल या अवकाश का डिजिटल लेनदेन पर असर नहीं पड़ेगा. कहने का मतलब ये है कि आप नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. वहीं, एटीएम से भी पैसे निकाल सकते हैं.

See also  अम्बेडकर अस्पताल की नाली में बहती दिखी खून की धार, जांच में जुटी पुलिस…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।