अमरनाथ ही नहीं यहां भी मौजूद हैं हिम शिवलिंग, नंगे पांव पहुंच रहे सैलानी
अमरनाथ ही नहीं यहां भी मौजूद हैं हिम शिवलिंग, नंगे पांव पहुंच रहे सैलानी

टीआरपी डेस्क। हिमालय पर्वत को महादेव का निवास स्थान होने की पौराणिक मान्यता दी गई है। यहां कई ऐसे धार्मिक महत्व के पूजा स्थल व मंदिर मौजूद हैं जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।

क्या आपको मालूम है कि हिमालय पर्वत माला में केवल अमर नाथ ही नहीं बल्कि एक और स्थान है जहां भगवान शिव हिम शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं मनाली से 25 किलोमीटर दूर सोलंगनाला के पास अंजनी महादेव की जो साढ़े 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

अंजनी महादेव में साढ़े 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बना प्राकृतिक शिवलिंग इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। शिवलिंग को देखने के लिए सैलानियों के यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इस शिवलिंग का आकार 30 फीट से अधिक ऊंचा हो गया है। अंजनी महादेव से गिरता झरना बर्फ बनकर शिवलिग का रूप धारण कर रहा है। शिवलिंग का आकार फरवरी के अंतिम सप्ताह तक बढ़ेगा। तापमान शून्य पर रहने से इसके आकार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शिवलिंग अप्रैल, मई व जून में सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

See also  ब्रेकिंग: लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों के गैर-जरूरी सामानों की सप्लाई पर रोक

धार्मिक आस्था का प्रतीक

मान्यता है कि त्रेता युग में माता अंजनी ने पुत्र प्राप्ति और मुक्ति पाने के लिए तपस्या की थी और भगवान शिव ने दर्शन दिए थे। तभी से यहां पर प्राकृतिक तौर पर बर्फ का शिवलिंग बनता है। मान्यता यह भी है कि इस शिवलिंग के दर्शन करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

बर्फ में सौ मीटर नंगे पांव होता है सफर

अंजनी महादेव के दर्शन नंगे पांव चलकर किए जाते हैं और श्रद्धालुओं को यह बर्फ नुकसान नहीं पहुंचाता है। पर्यटक श्रद्धालु सौ मीटर की दूरी नंगे पांव तय करते है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह दैवीय चमत्कार ही है कि बर्फ में नंगे पांव चलने से भी श्रद्धालुओं को कोई नुकसान नहीं होता। यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है लेकिन, अटल टनल के बन्द होने के बाद यहां पर्यटकों का सैलाब उमड़ा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Sonam Wangchuk hunger strike: सोनम वांगचुक के समर्थन में आए अन्ना हजारे, बोले- सरकार बातचीत करे, सब्र की परीक्षा न ले

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।