रायपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों को टेस्ट कराने के बाद अपनी रिपोर्ट एक क्लिक पर मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल सीजीहेल्थ.एनआईसी.इन पोर्टल पर जाकर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति (जिसने इस माह की 5 तारीख के बाद कोरोना टेस्ट कराया हो) अपनी रिपोर्ट देख सकता है और उसका प्रिंट भी ले सकता है।

ऐसे देख सकेंगे रिपोर्ट

सीजीहेल्थ.एनआईसी.इन पोर्टल को खोलकर उसके दांए तरफ उपर की ओर ’चेक योर कोविड टेस्ट रिजल्ट’ लिखा आएगा। उसमें क्लिक करने पर उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर पूछा जाएगा जो उसने कोरोना जांच कराते समय दिया हो। मोबाइल नंबर डालने के बाद उस नंबर पर ओ टी पी आएगा ,जिसे पोर्टल में डालने पर उनकी कोविड रिपोर्ट दिखेगी। व्यू योर रिपोर्ट में क्लिक करने पर पूरी रिपोर्ट आ जाएगी जिसे सेव कर के प्रिंट लिया जा सकता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  छत्तीसगढ़ के सरपंचों को पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा खत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।