अब खतरे से बाहर हैं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी, मेदांता अस्पताल में पेट के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी के ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी की पत्नी डॉ. रेणु जोगी को ट्यूमर की सर्जरी के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी सफल सर्जरी की जानकारी रेणु जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष और कोटा विधायक डॉक्टर रेनु जोगी का मेदांता अस्पताल के GI सर्जरी के अध्यक्ष डॉक्टर आदर्श चौधरी ने लेप्रोस्कोपिक पद्धति से आंत से 6.5cm का ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है।सर्जरी लगभग 4 घंटे चली। डॉक्टर रेनु जोगी अभी पोस्ट-ऑपरेशन कक्ष में हैं।आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।

https://twitter.com/amitjogi/status/1395986201182564353?s=20

बता दे कि रेणु जोगी के ट्यूमर की जानकारी रायपुर में हुई एक जांच के दौरान सामने आई। उसके बाद डॉक्टरों ने मेदांता में ही सर्जरी कराने की सलाह दी थी। अमित जोगी बुधवार को ही उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गए थे।

See also  420 मामले में अमित जोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री ने की फोन पर बात

रेणु जोगी के अस्वस्थ होने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे फोन पर बात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। मुख्यमंत्री ने रायपुर में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के विषय में बात की और हरसंभव चिकित्सा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने फोन पर उनकी कुशलक्षेम पूछी और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

कोटा से चौथी बार विधायक हैं रेणु जाेगी

दिवंगत अजीत जोगी की पत्नी डॉ. रेणु जोगी 2006 में पहली कोटा उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। तबसे वह लगातार उस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। शुरुआती तीन बार वे कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचती रहीं। 2018 में उन्होंने नवगठित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के निशान पर चुनाव में जीत हासिल की। मई 2020 में अजीत जोगी के निधन के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का नेतृत्व अब उनके हाथ में है।

See also  CG News : छत्तीसगढ़ में लागू हुआ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026, अधिसूचना जारी…
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।