नई दिल्ली। More than 100 crows died in Delhi’s Central Park देश के कई अन्य हिस्सों से बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद अब राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन स्थित सेंट्रल पार्क में 100 से अधिक कौओं की मौत की बात सामने आई है।


सेंट्रल पार्क के केयर टेकर टिंकू चौधरी ने बताया कि हाल ही में इस पार्क में कुछ कौवे मृत इस पार्क में कुछ कौवे मृत अवस्‍था में मिले हैं। जबकि कुछ कौवों की हालत काफी खराब थी और वे मरने की स्थिति में थे। 100 से अधिक कौवों की मौत से हड़कंप मच गया है।

वहीं रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन ने प्रशासन पर मामले को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पिछले तीन दिनों से कौवों की मौत हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पार्क का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इन पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण ही हुई है। इसमें रोजाना 40.45 कौवे के मरने की बात कही गई है।

See also  ब्रेकिंग : शहला निगार होंगी स्वास्थ्य विभाग की नई सचिव, रीना बाबा साहेब कंगाले को सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ सचिव समाज कल्याण विभाग का एडिशनल चार्ज

इस वीडियो में दो कर्मचारी मरे हुए कौवों को उठाकर एक जगह एकत्रित करते दिख रहे हैं। सरकारी डॉक्टरों की एक टीम भी पार्क का निरीक्षण कर नमूने लेगी। इस बात की जांच की जाएगी कि पक्षियों की मौत के पीछे असल वजह क्या है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।