रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरकारी स्कूलों (Government School) में दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन (Mid Day Meal) में बच्चों को अंडा वितरण, कबीरपंथियों और भाजपा के विरोध से मचे सियासी घमासान के बाद अब नक्सलियों (Naxalites) ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अब भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने मध्यान भोजन के साथ आश्रम- छात्रावासों में अंडे के साथ रोजाना मांसाहार भोजन देने की बात का है।

भाजपा (BJP) ने मध्याह्न भोजन (Mid Day Meal) में अंडा दिए जाने के विरोध को गलत बताया है। इसी के साथ दशहरा पर्व में रावण दहन प्रथा का विरोध करने और भाजपा सहित संघ व उनमें जुड़े आदिवासी नेताओं का विरोध करने की बात कही है।

नक्सलियों ने क्या लिखा है  

भाजपा (BJP) द्वारा मध्याह्न भोजन में अंडा खिलाने का विरोध-ब्राह्मणीय हिंदु कट्टरपंथी विचारधारा का नतीजा है! मध्याह्न भोजन में ही नहीं, तमाम आश्रम-छात्रावासों में अंडा सहित मांसाहार नियमित रूप से देने की मांग करो।

See also  गरियाबंद के टेका गांव में जल संकट, नलों से पानी के साथ निकल रहे कीड़े

आश्रम-छात्रावासों में अंडा (Egg) व मांसाहार न देना आदिवासी, दलित व मुसलमान बच्चियों-बच्चों के शारीरिक व दिमागी विकास को बाधित करने की साजिश है! ब्राह्मणीय हिंदुत्व कट्टरपंथी विचारों का कड़ा विरोध करो।

दशहरा में रावणदहन का विरोध करो। आदिवासी संस्कृति के प्रगतिशील – जनवादी विचारों को ऊंचा उठाओ। भाजपा सहित संघ परिवार के सभी संगठनों व उनमें मौजूद आदिवासी नेताओं का बहिष्कार करो।

आपको बता दें कि स्कूली छात्रों में सुपोषित करने हेतु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार (Congress Government) ने मिड डे मील में अंडे (Egg in Mid Day Meal) दिए जाने की योजना बनाई है। जिसके तहत बच्चों को अंडा परोसा जा रहा है। इस योजना को लागू करने से पहले कबीरपंथियों ने इसका जमकर विरोध किया था। साथ ही भाजपा ने भी कहा था कि इस कदम से शाकाहारी बच्चों को जबरन अंडे खाने पड़ेंगे। इसपर सरकार ने कहा था कि जो बच्चे अंडा खाना चाहते हैं उन्हें ही खाने में अंडा दिया जाएगा। 

See also  ब्रेकिंग: IAS की एक और पोस्टिंग लिस्ट जल्द, राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के थोक में तबादले की तैयारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।