अब रायगढ़ भी अनलॉक: स्कूल, कॉलेज, मॉल, सुपर बाजार,सब्जी मार्केट अभी बंद ही रहेंगे, जानें क्या खुले रहेंगे
अब रायगढ़ भी अनलॉक: स्कूल, कॉलेज, मॉल, सुपर बाजार,सब्जी मार्केट अभी बंद ही रहेंगे, जानें क्या खुले रहेंगे

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की धीमी रफ्तार के साथ अब पूरा प्रदेश अनलॉक होने लगा है। अब रायगढ़ जिला पूरी तरह अनलॉक हो जाएगा। कलेक्टर भीम सिंह ने अनलॉक का आदेश जारी कर दिया है।

इन पर रोक

जारी आदेश में कई गतिविधियों पर रोक रहेगी। सुपर मार्केट, सुपर बाजार, सब्जी बाजार, मॉल,स्कूल, कालेज शो-रूम मैरिज हॉल स्विमिंग पुल, क्लब, बार, सिनेमा हॉल, सैलून, पार्लर, पार्क, जिम और सार्वजनिक स्थल बंद रहेंगे।

पान ठेले, पान सिगरेट, तंबाकू, गुटखा की बिक्री बंद रहेगी। शादी में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे, जबकि दशगात्र, अंत्येष्टि में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। परिवारिक आयोजनों के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना होगा। शादी में शामिल होने वाले लोगों को 72 घंटे पहले कराया कोरोना टेस्ट रिपोर्ट देना होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।