Sputnik-V
image source : google

टीआरपी डेस्क। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने देश में रूस की कोविड वैक्सीन Sputnik-V के उत्पादन के लिए पैनेसिया बायोटेक को मंजूरी दे दी है। पैनेसिया बायोटेक ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रूसी वैक्सीन को देश में बनाने वाली वह पहली कंपनी होगी। Sputnik-V के उत्पादन के लिए छह कंपनियों ने रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) के साथ समझौता किया है, जिनमें से एक पैनेसिया बायोटेक है।

यह भी पढ़े: अच्छी खबरः अगले हफ्ते से 995.40 रुपए में मिलेगी कोरोना वायरस की तीसरी वैक्‍सीन Sputnik-V

DCGI से उत्पादन की मिली मंजूरी

RDIF के साथ किए गए समझौते के तहत पैनेसिया बायोटेक अपनी हिमाचल के बद्दी में स्थित फैक्ट्री में कोरोना वैक्सीन Sputnik-V का उत्पादन करेगी। कंपनी ने स्पूतनिक-वी की पहली खेप का उत्पादन करने के बाद इस रूस के गामालेया केंद्र भेज था, जहां से वैक्सीन अपनी गुणवत्ता पर खरी उतरी। जिसके बाद रूसी दवा नियामक की ओर से हरी झंडी दी गई है। वहीं अब डीसीजीआई से उत्पादन की मंजूरी मिलने के बाद देश में बड़े स्तर पर इसका उत्पादन होगा।

See also  ब्रेकिंग- स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों का ऐलान, इसबार मिलेगी दो माह की छुट्टी... दशहरा में 4 और दीपावली में 7 दिनों की छुट्टियां, देखें आदेश

यह भी पढ़े: भारत को कोरोना वैक्सीन Sputnik-V का 10 करोड़ खुराक बेचेगा रूस, नवंबर तक आ सकता है टीका

महामारी के खिलाफ जंग में एक अहम कदम

RDIF के मुख्य कार्यकारी किरिल्ल डमित्रिव ने कहा था कि पैनेसिया बायोटेक के साथ मिलकर भारत में उत्पादन की शुरुआत महामारी के खिलाफ जंग में एक अहम कदम है। उन्होंने ने कहा था कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन का उत्पादन शुरू होने से भारत को कोरोना वायरस महामारी के संकटपूर्ण दौर से निकालने के सरकार के प्रयासों को समर्थन मिलेगा। इसके बाद वैक्सीन को दूसरे देशों को निर्यात भी किया जा सकेगा ताकि दुनिया के अन्य देशों में भी महामारी के प्रसार को रोका जा सके।

यह भी पढ़े: CoWin पर बुकिंग के लिए आई रूसी वैक्सीन Sputnik V, जानें कितनी है एक डोज की कीमत

RDIF साथ मिलकर Sputnik-V का उत्पादन 

वैक्सीन का उत्पादन शुरू करने को लेकर पैनेसिया बायोटेक के प्रबंध निदेशक राजेश जैन ने कहा, ”आरडीआईएफ के साथ मिलकर Sputnik-V का उत्पादन शुरू होना एक महत्वपूर्ण कदम है। हम उम्मीद करते हैं कि देश में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का स्टॉक होगा, तो फिर तेजी से टीकाकरण होगा और लोग फिर से सामान्य स्थिति महसूस कर सकेंगे। साथ ही अन्य देशों को भी वैक्सीन की सप्लाई की जा सकेगी।”

See also  देश में ओमिक्रॉन के अब तक 41 मामलों की पुष्टि, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज

यह भी पढ़े: Vaccine Tourism : भारत में शुरू हुआ वैक्सीन टूरिज्म, 24 दिन रूस में बिताएं, Sputnik की दो डोज लगवाएं… जानें कितना होगा खर्च? 

बता दें, रूस की कोरोना वैक्सीन Sputnik-V को भारत में 12 अप्रैल 2021 को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति के साथ पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 14 मई से टीकाकरण अभियान में इसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।