अवैध शराब पर रोक लगाने अब हर 5 किमी की दूरी पर उपदुकानें खोलेगी सरकार

टीआरपी डेस्क। मप्र सरकार ने अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए अनोखा रास्ता निकाला है। प्रदेश के ऐसे इलाके जहां अवैध शराब के मामले ज्यादा हैं या फिर 5 किमी के अंतर में अन्य कोई शराब दुकान नहीं है उन स्थानों पर अब उपदुकान खोली जाएगी। इसमें ऐसे क्षेत्र भी शामिल हैं जहां एक भी शराब दुकान नहीं है।

हाल में प्रदेश आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सरकार अब शराब दुकानों से निश्चित लाइसेंस फीस लेकर उन्हें उप दुकानें खोलने की स्वीकृति देने की तैयारी में है। बता दें मध्यप्रदेश में अवैध शारब का कारोबार करीब एक हजार करोड़ के आस-पास का है।

बता दें कि उपदुकानें खोलने का प्रस्ताव कांग्रेस की पिछली कमलनाथ सरकार में लाया गया था। अब इसी प्रस्ताव पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने चलने का मन बना लिया है। उपदुकानों के साथ ही देशी शराब की कीमतें भी कम करने की तैयारी है। बता दें कि 10 फीसदी वैट के साथ मप्र की शराब देश में सबसे महंगी है।

See also  विवादों की साध्‍वी: प्रज्ञा ने गोडसे को कहा 'देशभक्‍त', बवाल के बाद संसद की कार्यवाही से हटाया गया बयान

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 2010-11 में शराब दुकानों की संख्या में वृद्धि हुई थी। मगर 11 साल गुजरने के बावजूद अब तक दुकानों की संख्या में बढ़त नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।