रायपुर। भूपेश कैबिनेट के बाद अब राजभवन से भी निकाय चुनाव संशोधन अध्यादेश को मंजूरी मिल गई है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने संशोधन अध्यादेश पर अपनी मुहर लगा दी है। यानि अब नगरीय निकाय चुनाव में

महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव अप्रत्य़क्ष प्रणाली से ही होंगे। राजभवन से मंजूरी के बाद ये तय हो

गया है कि अब पार्षद ही महापौर चुनेंगे।

 

राजभवन से अध्यादेश पर मुहर लगने के बाद इस अध्यादेश का राजपत्र में प्रकाशन कराया जायेगा और इसके आधार

पर ही नवंबर महीने में नगरीय निकाय चुनाव की रुपरेखा और कार्यक्रम का ऐलान किया जायेगा।

 

आज सुबह अध्यादेश को लेकर राज्यपाल ने अपने सचिवालय के आला अधिकारियों और विधिक सलाहकार को तलब

किया और उनसे सरकार द्वारा जारी अध्यादेश से जुड़े कुछ बिंदुओं को लेकर पूछताछ की थी।

 

बता दें राजभवन में फाइलिंग का काम पूरा किया जा चुका था और साथ ही राज्यपाल के साथ राज्यपाल सचिवालय के

See also  खबर जरा हट के : 2020 के पहले दिन दुनियाभर में पैदा हुए 4 लाख से अधिक बच्चे, सबसे ज्यादा 67,385 भारत में

अधिकारियों और विधि विशेषज्ञों की एक राउंड की चर्चा भी पूरी हो चुकी थी। यह एक सामान्य प्रक्रिया के तहत राजभवन

ने अध्यादेश को लेकर कुछ क्वैरी निकाली थी, जिस पर सरकार की ओर से अपना पक्ष रखा गया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।