टीआरपी डेस्क। Time Use Survey : मिनिस्ट्री और स्टेटिस्टिक्स और प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन द्वारा किए गए पहली बार किए गए टाइम यूज सर्वे से पता चला है कि केवल 38.2 प्रतिशत लोग ही रोजगार और अन्य गतिविधियों में भाग लेते हैं।

यह लोग औसतन हर दिन 429 मिनट यानी के 7 घंटे और 9 मिनट खर्च करते हैं। रिपोर्ट में महिलाओं और पुरुषों के बीच काम को लेकर बहुत बड़ा अंतर सामने आया है। 57.3 प्रतिशत पुरूषों के मुकाबले केवल 18.4 प्रतिशत महिलाएं ही रोजगार से जुड़े काम करती हैं। पुरूष पूरे दिन में 459 मिनट यानी 7 घंटे 39 मिनट काम करते हैं। वहीं महिलाएं 333 मिनट यानी 5 घंटे और 33 मिनट काम करती हैं।

एनएसएस (NSS) की रिपोर्ट टाइम यूज इन इंडिया 2019 के निष्कर्षों को देश में पहली बार मंगलवार को जारी किया गया है। सर्वेक्षण का पहला उद्देश्य महिलाओं और पुरुषों के बीच पेड और अनपेड गतिविधियों में भागीदारी को जांचने के लिए और साथ ही वह विभिन्न गतिविधियों पर कितना समय देते हैं।

See also  ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा गिरफ्तार, ऐसे दे रही थीं पुलिस को चकमा

यह सर्वेक्षण जनवरी 2019 और दिसंबर 2019 के बीच आयोजित किया गया था। देश भर में 1.39 लाख घरों में छह साल से अधिक उम्र के 4.47 लाख लोगों को शामिल किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि 81. 2 प्रतिशत महिलाएं घर में काम करती हैं जैसे कि खाना पकाना, साफ- सफाई आदि। वहीं 26. 1 प्रतिशत पुरूष ही घरों में काम करते हैं। महिलाएं अपने दिन का 5 घंटे इन कामों में लगाती हैं वहीं पुरूष 1 घंटे 37 मिनट का औसतन समय देते हैं।

बच्चों-बुजर्गों की देखभाल में भी महिलाएं काफी आगे

Time Use Survey में महिलाओं और पुरूषों के बीच बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करने के समय में भी काफी अंतर देखा गया है। केवल 14 प्रतिशत पुरूष ही औसतन घर के सदस्यों की देखभाल में 1 घंटा 16 मिनट का समय देते हैं। वहीं महिलाएं इस काम में 27.6 प्रतिशत देती हैं जिसका औसतन समय 2 घंटे 14 मिनट है।

See also  Railway: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा उपहार, महादेवसाल स्टेशन पर रुकेगी LTT-शालीमार एक्सप्रेस

हालांकि बातचीत के दौरान सोशलाइजिंग, सभाओं में भागीदारी और धार्मिक कामों में भागीदारी में सबसे ज्यादा समय खर्चते हैं, इस काम में लगभग 91.3 प्रतिशत की भागीदारी देते है औसतन दिन का 143 मिनट खर्च करते हैं। भारतीय संस्कृति के माध्यम, खेलने और टेलीविजन देखने में प्रतिदिन औसतन 165 मिनट खर्च करते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।