टीआरपी डेस्क। राज्य शासन द्वारा मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसके अनुसार अब मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं शेष कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति से काम-काज सम्पन्न करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व कोविड-19 की वजह से मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति साप्ताहिक रोस्टर के हिसाब से अधिकतम एक तिहाई से कार्य करने के निर्देश जारी किया गया था।

सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। बस में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना व्यवहारिक नहीं हो पाने के कारण अधिकारियों-कर्मचारियों को यथासंभव निजी वाहनों से कार्यालय आने को हितकर बताया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।