नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार द्वारा यात्रियों को शीघ्र गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बुलेट ट्रैन से भी तेज रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रैन की शुरुवात की गई है। देश में वंदे मातरम एक्सप्रेस के सफल संचालन के बाद अब भारतीय रेलवे द्वारा इस माह रेलवे एक नई गाड़ी चलाने जा रहा है, जो देश की पहली गाड़ी होगी । हालांकि इसकी चलाने के तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है लेकिन यह जरूर तय हो गया है कि इसे नवंबर माह में चलाया जाएगा। इसके अलावा इस माह पांचवीं वंदेभारत ट्रेन भी चलाई जा रही है ।


देश में सेमी बुलेट ट्रेन की तर्ज पर देश में जल्‍द माल की ढुलाई की जाएगी । रेलवे मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है । वंदेभारत की रैक पर फ्रेट ईएमयू आईसीएफ चेन्‍नई में तैयार किए जा रहे हैं । मंत्रालय के अनुसार नवंबर के अंत तक पहली फ्रेड ईएमयू को तैयार कर ट्रैक पर उतार दी जाएगी ।

See also  रायपुर के इस होटल में रहेंगे सचिन, सहवाग और जोंटी जैसे प्लेयर्स, कलेक्टर ने घोषित किया बायो-बबल जोन


फ्रेड ईएमयू वंदेभारत ट्रेन से थोड़ा अलग होंगी. रेलवे मंत्रालय के अनुसार फ्रेड ईएमयू वंदेभारत के प्‍लेटफार्म में बनेगी । लेकिन इसमें कोई खिड़की नहीं होगी यानी ये पूरी तरह से पैक होगी । इसके सभी डिब्‍बे अलग-अलग होंगे. वंदेभारत ट्रेन की तरह डिब्‍बे जुड़े नहीं होंगे । इस तरह अलग अलग पार्सल कंपनियां अपनी क्षमता के अनुसार डिब्‍बे को किराए पर ले सकें ।

वहीं, सामान उतारने और चढ़ाने के लिए 1800 एमएम के आटोमैटिक स्‍लाइडिंग डोर होंगे । इसमें 16 कोच होंगे. जिसकी क्षमता 264 टन होगी । कोच का एक खास तापमान रखा जाएगा, जिससे फल और सब्जियों की ढुलाई की जा सकेगी और वो खराब भी नहीं होंगी ।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।