गांजा
सब्जी विक्रेता से एक करोड़ का गांजा जब्त

बिलासपुर। तखतपुर के गाँव खपरी में एक सब्जी विक्रेता से पुलिस ने नौ क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मोपका निवासी हरीश साहू को गिरफ़्तार किया। गांजे की तस्करी में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने जप्त की है।

बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर से सुचना के आधार पर हरीश साहू के सब्जी गोदाम में छापा मारा, इस दौरान यहां छिपाकर रखा गया नौ क्विंटल गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रूपये है।

पूछताछ में पता चला है कि हरीश साहू सब्ज़ी व्यवसाय की आड़ में गाँजे की तस्करी में लिप्त था और कोविड काल में कार पर कोविड इमर्जेंसी ड्यूटी लिख कर उड़ीसा से गाँजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने सन 2016 में भी हरीश साहू को गाँजे तस्करी के आरोप में गिरफ़्तार किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।