रायपुर। राज्य शासन ने गृह मंत्रालय भारत शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के नगरीय क्षेत्रों से बाहर तथा ट्रांसपोर्ट नगरों के समीप चिन्हित स्थानों पर स्थापित भोजनालय एवं ढाबा और ट्रक मरम्मत की दुकानों को खोलने के निर्देश दिए गए है।


कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम तथा आपातकालीन परिस्थितियों के मद्देनजर लोकहित में राज्य के भीतर आवश्यक एवं गैर आवश्यक वस्तुओं के सुगम परिवहन एवं मालवाहक के चालक तथा परिचालक के भोजन आदि की उत्पन्न समस्या और आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्देश दिए गए है। माल वाहक (ट्रक) की मरम्मत और ढाबा दुकानंे निर्धारित न्यूनतम दूरी में खुलवाने के लिए आवश्यक पहल एवं कार्यवाही करने राज्य शासन के परिवहन विभाग द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षक और समस्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश जारी किये है।

परिवहन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला/स्थानीय प्रशासन द्वारा यथासंभव नगरीय क्षत्रोें के बाहर या ट्रांसपोर्ट नगर के समीप चिन्हांकित भोजनालय-ढाबा को खोलने की अनुमति दी जाए। चिन्हित भोजनालय-ढाबा में भोजन प्राप्त करने की केवल पार्सल आधारित सुविधा हो। भोजनालय-ढाबा में में रूक कर अथवा बैठ कर भोजन करने की अनुमति नहीं होगी।

See also  छत्तीसगढ़ के इस क्वारेंटाइन सेंटर में एक श्रमिक की मौत, कब सुधरेंगे हालात?

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य शासन/स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु प्रतिबंधित किये गये रोकथाम, क्वारंटाईन और निगरानी उपायों (हॉटस्पॉट) की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर यह व्यवस्था लागू नहीं किये जाए। व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही के दौरान कोविड-19 के संदर्भ में स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदण्डों का कड़ाई से पालन किया जाए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।