रायपुर/दुर्ग। रेप के आरोपोे में घिरे दुर्ग सांसद के उद्योगपति भाई एवं Parthivi कन्स्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय बघेल को कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट में शिकायतकर्ता महिला ने अपने पूर्व में दिये बयानों से पलट गई जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को अंतरिम जमानत दी है।
आरोपी संजय बघेल पर उसकी बहू ने रेप करने, उसका वीडियो बनाकर धमकाने का शिकायत दुर्ग के थाने में की थी, जिस पर पुलिस ने आईपीसी 376, 498, 506 और 34 अन्तर्गत एफआईआर की गई थी।

दहेज प्रताड़ना का केस जारी

महिला ने अपने चाचा ससुर संजय बघेल पर रेप के साथ उसके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का अपराध पंजीबद्ध कराया है। जिसमें उसके सास ससुर ननद और उसके पति के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने धारा 498 सहित अन्य धाराओं में एफआईआर किया है। जिसमें किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले में शिकायकर्ता ने कोई बयान नहीं दिया है।

See also  Women's Kabaddi World Cup 2025 : भारतीय टीम बनी विश्वविजेता, फाइनल में चाइनीज ताइपे को 35-28 से हराया

“शिकायतकर्ता के अपने बयान से पलटने के बाद आरोपी को कोर्ट ने जमानत दी है। वहीं दहेज प्रताड़ना का केस जारी है।”
-.योगिता खापर्डे,जांच अधिकारी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।