टीआरपी डेस्क। दुनिया भर में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना संक्रमितों की लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर है। अब तक बुखार, सांस लेने में परेशानी, सूखी खांसी और थकावट जैसे लक्षण दिखने पर कोरोना वायरस होना बताया जा रहा था लेकिन अब इसमें तीन नए लक्षण और जुड़ गए हैं। अमेरिका की मेडिकल संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने अपनी रिसर्च में इन तीन नए लक्षणों की जानकारी दी है।

बार-बार उबकाई आना

असामान्य रूप से अगर बार-बार उबकाई आने लगे तो यह खतरे का सिग्नल है। ऐसे लोगों को तुरंत खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए। हालांकि उबकाई की अन्य वजह भी हो सकती है, लेकिन इस मौसम में इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और समस्या बढ़े तो कोरोना का टेस्ट करवाना चाहिए।

नाक बहना

किसी का लगातार नाक बह रहा हो, बुखार न होने पर भी अंदर से बैचेनी जैसी महसूस हो तो ऐसे व्यक्ति को कोरोना की जांच करानी चाहिए। इससे पहले यह माना जाता था कि नाक बहने का ये मतलब नहीं कि पीड़ित व्यक्ति कोरोना से ही संक्रमित हो लेकिन अब ऐसा हो सकता है।

See also  ... तो इसलिए दूसरी लहर में एक ही परिवार के कई सदस्‍य हुए कोरोना से संक्रमित

डायरिया

कोरोना का तीसरा नया लक्षण है डायरिया। डॉक्टर पहले भी कह चुके हैं कि कोरोना संक्रमित मरीजों में डायरिया जैसे या इससे मिलते-जुलते लक्षण होते हैं। अब मेडिकल संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने भी यह मान लिया है कि दुनियाभर में बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों में डायरिया के लक्षण पाए जा रहे हैं। बता दें इन तीन लक्षणों को मिलाकर अब कोरोना के 11 नए लक्षण हो गए हैं। इससे पहले आठ लक्षण थे- बुखार , अधिक ठंड लगना, कफ, सांस लेने में तकलीफ, थकान, शरीर में दर्द, सर दर्द, स्वाद नहीं मिलना, गले में दर्द और खराश।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।