नई दिल्ली। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर में आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि शहीद भगत सिंह की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उनका साहस हमें बहुत प्रेरित करता है। देश के लिए उनके दृष्टिकोण को हम साकार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
बता दें कि भगत सिंह का जन्म अविभाजित पंजाब के लायलपुर जो अब पाकिस्तान में है 28 सितंबर 1907 को हुआ था।

वह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश सरकार ने उन्हें फांसी की सजा दी थी। पिछले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘मन की बात” कार्यक्रम में घोषणा की थी कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।