टीआरपी डेस्क। ओडिशा के राउरकेला स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के स्टील प्लांट (RSP) में जहरीली गैस का रिसाव हुआ। इस हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा राउरकेला स्टील प्लांट ( RSP ) के कोल कैमिकल डिपार्टमेंट में हुआ। उस समय तक़रीबन 10 कर्मचारी काम कर रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, यूनिट में कार्बन मोनोक्साइड गैस का रिसाव हुआ। जिस वजह से 4 कर्मचारियों की मौत हुई। हादसे में गंभीर हुए कर्मचारियों को इस्पात जनरल हॉस्पिटल (IGH) के में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य का इलाज RSP डिस्पेंसरी में अभी भी चल रहा है। आरएसपी अधिकारियों ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  दंपत्ति की हत्या का खुला राज, दामाद और समधी ही निकले कातिल, दामाद को भरे समाज में उठक-बैठक कराना पड़ा महंगा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।