टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 360 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम प्रफुल्ल और कृष्णा है, दोनों महाराष्ट्र के गोंदिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी स्वराज माजदा गाड़ी में गांजा लेकर ओडिशा से गोंदिया महाराष्ट्र ले जा रहे थे। मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर गिधौरी थाना पुलिस ने पुलिनी मोड़ के पास गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके अंदर 360 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिधौरी थाना प्रभारी ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिनी के पास घेराबंदी कर माजदा पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Weather Update : देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज! छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में ये अलर्ट, जानें अपने राज्यों का हाल


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।