रायपुर। छत्तीसगढ़.महाराष्ट्र सीमा पर नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों से हुई एक मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हुए हैं। इस मुठभेड़ में 3 जवानों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।


शुरुआती जानकारी के अनुसार, नक्सलियों से मुठभेड़ की यह घटना गढ़चिरौली की भामरागढ़ तहसील में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस की क्विक रेस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने रविवार सुबह भामरागढ़ तहसील के पोरयकोटी-कोरपर्शी जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान पुलिस की घेराबंदी को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों का पीछा किया।

दूसरी ओर से हो रही जवाबी कार्रवाई के बीच पुलिस बल के दो जवान गंभीर रूप से घायल होने के बाद शहीद हो गए। अधिकारिक सूचना के अनुसार, मुठभेड़ में QRT के पुलिस उपनिरीक्षक धनाजी होमणे और जवान किशोर आत्राम हुए शहीद हुए। इसके अलावा तीन अन्य जवानों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।