रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से कहा सोनिया गांधी से कल उनकी मुलाकात है। राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। साथ में सभी महापौर और अध्यक्ष सभापति भी साथ रहेंगे। हमारे पास 1 साल का रिपोर्ट कार्ड है हमसे निश्चित तौर पर मांगी जाएगी तो हम पेश करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रवीण सोमानी को अपहरण से छुड़ाने वाले मामले पर जो पुलिसकर्मी शामिल थे उनको सरकार इंक्रीमेंट देगी। दिल्ली के स्कूलों को देखने के लिए जितने जनप्रतिनिधि गए हैं छत्तीसगढ़ से वे सभी वहां पर की व्यवस्था देखने जा रहे हैं सीएम ने कहा कि जहां अच्छी व्यवस्था होगी उस को ऐड करना चाहिए।

देश की मूल समस्या है बेरोजगारी

बेरोजगारी का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है यह देश की मूल समस्या है। देश के मूल मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है। आज मंदी है बेरोजगारी है लेकिन उसकी बात केंद्र सरकार नहीं कर रही है। लगातार मंदी बढ़ रही है जीडीपी घट रही है उसकी चिंता केंद्र सरकार करें। खनिज की रॉयल्टी के लिए केंद्र को भी पत्र लिखा गया है।

दिल्ली पीसीसी से जिस दिन कार्यक्रम आएगा उस दिन मै प्रचार के लिए निकल जाऊंगा। बजट पर चर्चा पर कहा कि सभी विभागों की समीक्षा कर रहा हूं बहुत अच्छी रिजल्ट देखने को मिलेंगे सभी वर्गों का ध्यान बजट में रखा जाएगा। रिस्पांस भत्ता पर कहा कि जो थाने में है उन्हीं को मिल रहा है जो लाइन में है उन्हें नहीं मिल रहा है लेकिन इस पर सरकार विचार करेगी।

हिटलर की भाषा बोल रहे अमित शाह

अमित शाह के बयान पर कहा कि यह हिटलर की भाषा है वही भाषा अमित शाह बोल रहे हैं। एनआरसी अगर आया तो मैं सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करूंगा। यूपी के डिप्टी सीएम को कहा कि पहले अपना उत्तर प्रदेश संभाले 28 लोगों की जानें गई हैं यहां क्या आग लगाने के लिए आए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।