टीआरपी स्पेशल: कभी मुंबई की सड़कों पर बेचा करता था आलू, आज है मायानगरी का सबसे बड़ा ड्रग डीलर, जानें कौन है फारुख उर्फ 'बटाटा'

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने तीन दिन पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर फारुख बटाटा के बेटे शादाब को गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने देर रात मुंबई में तीन जगहों पर NCB ने छापा मारा था। शादाब के पास से दो करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स, एक लग्जरी कार और एक कैश काउंटिंग मशीन बरामद हुई है। जिसके बाद रविवार को बालीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन सहित 9 को NCB ने रेव पाट्री में ड्रग के इस्तेमाल करते गिरफ्तार किया है।

आर्यन खान

इए जानते हैं कौन फारुख उर्फ बटाटा जो करता है मुंबई के सेलिब्रिटीज को ड्रग्स सप्लाई

दरअसल, फारुख पहले सड़कों पर आलू बेचता था, इसीलिए उसके नाम के साथ बटाटा जुड़ गया। महाराष्ट्र में आलू को बटाटा कहते हैं। बाद में फारुख अंडरवर्ल्ड के संपर्क में आया और अब वह मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर है।

फारुख बटाटा का बेटा शादाब

फारुख का बेटा शादाब बटाटा भी ड्रग्स के धंधे से काफी समय से जुड़ा हुआ है और मुंबई के सेलिब्रिटीज को ड्रग्स सप्लाई करने का काम करता है। बटाटा के बेटे शादाब के पास से NCB को भारी मात्रा में MD ड्रग्स मिली है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

See also  मुंबई ड्रग्स केस: आर्यन खान का नया पता आर्थर रोड जेल कैदी नंबर 956, जानें रोज कितने पैसे खर्च कर रहा है बॉलीवुड स्टार शाहरूख का बेटा

सुशांत केस में भी आया था नाम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई में MDMA के अलावा विदेशों से आने वाली ड्रग जैसे LSD, गांजा, बड, कोकीन का सबसे बड़ा सप्लायर फारुख ही है। NCB का मानना है कि मुंबई की हर बड़ी ड्रग्स पार्टीज में वह ड्रग्स सप्लाई करता है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स एंगल केस में भी इसका नाम आया था।

फारुख का दूसरा बेटा भी बड़ा ड्रग्स सप्लायर

जांच में सामने आया है कि फारुख का दूसरा बेटा सैफ भी ड्रग्स के धंधे से जुड़ा है। सैफ के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और वह इन्हीं गाड़ियों में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को ड्रग्स की सप्लाई करता है। NCB इस पर भी जल्द कार्रवाई कर सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।