टीआरपी डेस्क। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की FICCI) की छत्तीसगढ़ राज्य काउंसिल के लगातार तीसरी बार प्रदीप टंडन अध्यक्ष बने है।

फिक्की (FICCI) के दिल्ली आफिस में 14 दिसंबर 2020 को आहूत वार्षिक बैठक में नए अध्यक्ष उदय शंकर ने प्रदीप टण्डन का कार्यकाल एक और वर्ष के लिए छत्तीसगढ़ में बढ़ा दिया है।

फिक्की ने उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में फिक्की की गतिविधियों को बढ़ाने में योगदान की सराहना करते हुए उनसे इस पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

इस उद्येश्य का पत्र अभी उन्होने श्री टण्डन को प्रेषित किया है। इस प्रकार नए अध्यक्ष के रूप में आगामी वर्ष में भी कार्य करते रहेंगे। प्रदीप टंडन ने उदय शंकर को एवं दिल्ली ऑफिस को सहयोग एवं आगामी समय में आपसी तालमेल के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

श्री टंडन ने लगातार तीसरी बार फिक्की द्वारा राज्य काउंसिल के अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर आभार जताते हुए कहा कि वह आगे भी फिक्की को राज्य में मजबूत बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।