छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे प्रशांत कुमार मिश्रा, 1 जून से संभालेंगे कार्यभार

टीआरपी डेस्क। प्रशांत कुमार मिश्रा (Justice Prashant Kumar Mishra) को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस चुना गया है। इस पद पर वे 1 जून से कार्यभार संभालेंगे। यह जानकारी कानून मंत्रालय (Ministry of Law and Justice) की ओर से दी गई है।

24 मई को जारी किए गए नोटिस में यह बताया गया है कि 31 मई को चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन रिटायर हो रहे हैं जिनकी जगह पर जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा पद संभालेंगे। 4 सितंबर 1987 को जस्टिस मिश्रा ने एडवोकेट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में काम किया।

10 दिसंबर  2009 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में उनकी नियुक्ति अतिरिक्त जज के तौर पर हुई थी। इसके बाद 28 नवंबर 2014 को उन्हें स्थायी जज बना दिया गया। जस्टिस मेनन ने लॉ की डिग्री 1982 में अर्नाकुलम (Ernakulam) के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लिया और 1983 में एडवोकेट का दर्जा हासिल किया।  6 मई 2019  को उन्होंने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का पदभार संभाला था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।