एंबुलेंस
बच्चों पर खतरा देख एंबुलेंस से इलाज तक करें तैयारी

टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा है। इसमें बच्चों और नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है। आयोग ने यह पत्र कोरोना के तीसरे चरण में शिशुओं और बच्चों पर खतरे को देखते हुए लिखा है।

इसके साथ ही आयोग ने आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे आईसीएमआर द्वारा बच्चों के इलाज के लिए तैयार किए गए प्रोटोकॉल या दिशानिर्देशों को साझा करें। ताकि कोरोना पॉजिटिव बच्चों का उचित तरीके से इलाज किया जा सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।