नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए तमाम तरह के उपायों के बीच अमेरिका ने भारत से मलेरिया के इलाज के लिए उपयुक्‍त हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन (hydroxychloroquine) दवा भेजने का आग्रह किया था। भारत की ओर से इसके लिए अनुमति दे दी गई। इसके बाद राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (President Donald Trump) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महानब ताया है।

ट्रंप ने बताया कि अमेरिका में कोविड-19 के मरीजों के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मलेरिया के इलाज में उपयोग की जाने वाली दवा की बिक्री की अपील की और उन्‍होंने अनुमति दे दी। ट्रंप व प्रधानमंत्री मोदी के बीच पिछले सप्‍ताह फोन पर बातचीत हुई थी जिसमें ट्रंप ने मोदी से हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन के लिए अमेरिकी ऑर्डर पर लगी रोक को हटाने का आग्रह किया था।

बता दें कि भारत हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन का बड़ा उत्‍पादक देश है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन द्वारा कोविड-19 के संभावित इलाज के लिए हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन की पहचान की है। न्‍यूयार्क में इस दवा का परीक्षण 1,500 से अधिक कोरोना वायरस मरीजों पर किया जा रहा है और पॉजिटिव रिजल्‍ट भी आए हैं।

फॉक्‍स न्‍यूज से बातचीत के दौरान सोमवार को ट्रंप ने कहा, ‘मैंने 2.9 करोड़ से अधिक हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन के डोज खरीदे हैं। मैंने प्रधानमंत्री मोदी से इसके लिए बात की और पूछा कि क्‍या वे इसे दे सकते हैं? वे महान हैं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।