रायपुर। राजधानी में वाहन चालक (Vehicle driver) बिना किसी खौफ के तेज रफ़्तार और बेतरतीब वाहन दौड़ाने को अपनी शान समझने लगे हैं। इन बेतरतीब वाहन चालकों को इस बात की जरा भी फिक्र नहीं हैं कि इनकी करतूतों से किसी की जान भी जा सकती है, फिर वो जान किसी इंसान की हो या मवेशी की। हाल ही में हुई एक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। बीती रात राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में बेतरतीब कार चला रहे युवकों ने गायों को रौंद डाला।

तेलीबांधा के वीआईपी रोड में रविवार देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी (XUV) में सवार युवकों ने गायों को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि मौके पर ही 4 गायों की मौत हो गई। इधर घटना के बाद युवक फरार हो गए। फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी (CCTV) खंगाल कर युवकों की तलाश कर रही है। तेज रफ़्तार वाहनों के चलते सड़क पर आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। ओवरस्पीडिंग की वजह से कई बार आम लोग भी चपेट में आ चुके हैं।

See also  तेलंगाना के रंगारेड्डी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 19 की मौत, कई घायल

वहीँ इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बड़ी एक्सयूवी में सवार युवक गाड़ी को लहराते हुए तेज रफ्तार में चला रहे थे। इस दौरान वाहन चालक ने सड़क पर बैठी गायों पर गाड़ी चढ़ा दी। कार के अंदर 4 युवक मौजूद थे। सभी नशे में धुत दिखाई पड़ रहे थे। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फौरन गाड़ी समेत भाग निकले। लोगों ने बताया कि इस सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। नगर निगम में शिकायत के बाद भी इन्हे हटाया नहीं जाता।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।