नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, इस रविवार, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहा हूं। आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा, उन्होंने अपने व्यक्तिगत टि्वटर हैंडल @narendramodi से इसकी जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट से लोगों में हैरानी है। उनके टि्वटर हैंडल पर लोग पोस्ट कर उनसे ऐसा न करने की गुजारिश कर रहे हैं। कुछ ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि उनकी वजह से वे टि्वटर से जुड़े, इसलिए वे सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला न लें। आपको बता दें कि पीएम मोदी 2009 में ट्विटर पर आए थे, वहीं, 5 मई 2009 को उन्होंने फेसबुक पर उन्होंने अपना अकाउंट बनाया था।

बता दें, टि्वटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 5 करोड़ 33 लाख और फेसबुक पर 4 करोड़ 45 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ 52 लाख है।

See also  अरविंद केजरीवाल के बाद पत्नी सुनीता की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली HC में दायर की गई याचिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप के 73.2 मिलियन फॉलोअर हैं। टिप्पणियां प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा, ‘नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं।’

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।