राहत भरी खबरः छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में एक भी कोरोना के मरीज नहीं मिले

रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो सके, इसके लिए सभी शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ ही स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के निर्माण में निजी क्षेत्र का सहयोग भी लिया जाएगा। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल निर्माण के लिए निजी क्षेत्रों को राज्य सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भीपेश बघेल ने उद्योग विभाग को आगामी 10 दिनों में इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और मजबूती प्रदान करने मुख्यमंत्री ने अब निजी क्षेत्र का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बीते ढाई सालों में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए अनेक कार्य किए गए हैं, किन्तु अभी भी छोटे जिला मुख्यालयों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के बदलते स्वरूप से निपटने एवं प्रदेशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु राजधानी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य अधोसरंचना के विस्तार और उनके सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के लिए विशेषकर ग्रामीण इलाकों में सभी शासकीय अस्पतालों में सुविधा में वृद्धि के साथ ही निजी क्षेत्र की सहायता लिया जाना आवश्यक है।

See also  स्वास्थ्य मंत्री की सरकारी गाड़ी में कोरोना खत्म करता उनका स्टाफ!, देखें वायरल वीडियो

उन्होंने कहा है कि राज्य में उद्योगों की स्थापना हेतु विभिन्न प्रकार के अनुदान दिये जाते हैं। यह अनुदान सेवा क्षेत्र के उद्योगों को भी दिया जाता है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी क्षेत्र के अस्पतालों की स्थापना हेतु किसी प्रकार के प्रोत्साहन दिये जाने के प्रावधान नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने हेतु निजी क्षेत्र को ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल स्थापना हेतु प्रोत्साहित करने के लिये अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए उद्योग विभाग को 10 दिनों में कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।