टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कांकेर के पत्रकार कमल शुक्ला के साथ मारपीट की हिंसक घटना के विरोध में आज गांधी जयंती पर राजधानी में प्रदेशभर के पत्रकारों ने धरना- प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। पत्रकारों ने धरना-प्रदर्शन के बाद शांतिपूर्वक पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्रास मेमोरियल मैदान के पास ही बैरिकेट लगाकर रोक लिया।

सरकार के नुमांइदों ने ज्ञापन लेना भी मुनासिब नहीं समझा

इसके बाद समस्त प्रदर्शनकारी पत्रकार ग्रास मेमोरियल मैदान के पास ही धरने पर बैठकर अपनी आवाज बुलंद करते रहे, लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी सरकार के किसी नुमाइंदे ने पत्रकारों की आवाज सुनने की पहल नहीं की। पत्रकारों के शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बाद ज्ञापन लेना भी सरकार के नुमाइंदो ने मुनासिब नहीं समझा।

सरकार के अड़ियल रवैय्ये से नाराज पत्रकारों ने जलाया ज्ञापन

सरकार के इस रवैये से नाराज होकर अंत में पत्रकारों ने ज्ञापन की प्रति जलाकर अपना विरोध जताया। साथ ही सरकार के इस अड़ियल रवैय्ये की जमकर निंदा भी की। कांग्रेस सरकार के इस अड़ियल रवैय्ये के बाद अब कमल शुक्ला को न्याय दिलाने प्रदेशभर के पत्रकार राज्यपाल से मुलाकात कर दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग करेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र; पहले दिन छाया सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का मुद्दा

कल से चरणबद्ध आन्दोलन, अब राज्यपाल से लगाएंगे न्याय की गुहार

इसके साथ ही राजधानी के आजाद चौक में गांधी प्रतिमा के समक्ष कल से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। आज के धरना-प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के कई पत्रकार संगठन और पत्रकार साथी शामिल हुए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।