टीआरपी न्यूज़। जल्लीकट्टू तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बैलों को पकड़ने और उन्हें काबू करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु के मदुरै पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वह अवनीपुरम पहुंचेंगे। वहां पोंगल के अवसर पर बैलों की दौड़ ‘जल्‍लीकट्टू’ का आयोजन होने वाला है। इसमें शामिल होकर राहुल केंद्र के कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन करेंगे।

आंदोलन कर रहे किसानों को अपना समर्थन देंगे

इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अलागिरी ने राहुल के कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी मदुरै जिले के अवनीपुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अपना नैतिक समर्थन देंगे। अलागिरी ने कहा, ‘बैल किसानों का प्रतीक हैं और उनकी जीविका का हिस्सा हैं। उनके मुताबिक, राहुल गांधी का दौरा किसानों और समृद्ध तमिल संस्कृति को सम्मान देने के लिए है। अलागिरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इस दौरे पर किसी चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

सोशल मीडिया पर हुई जमकर आलोचना

जल्लीकट्टू प्रोग्राम में हिस्सा लेने पर राहुल गांधी की जमकर आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों का कहना है कि साल 2016 के कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जल्लीकट्टू को बैन करना शामिल था। अब किसानों को नैतिक समर्थन देने के लिए राहुल गांधी इसी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। ट्विटर पर #Goback_Rahul ट्रेंड के तहत लोगों ने राहुल गांधी की जमकर आलोचना की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।