टीआरपी डेस्क। कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रैली कर सकते हैं। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि पूरे देश में किसानों के पक्ष में कोई नेता है, तो वो राहुल गांधी है। छत्तीसगढ़ में हमारे नेता भूपेश बघेल किसानों से जुड़े मामलों में लगातार फैसले ले रहे हैं। अभी केंद्र सरकार ने 3 कानून लाए हैं, वह काला कानून है। छत्तीसगढ़ में किसानों का राज है। छत्तीसगढ़ में 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जाती है। यह तीनों कानून जब लागू होगा, तो छत्तीसगढ़ के किसानों का हित सीधा अंधकार मय हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इसलिए राहुल गांधी को पहला आमंत्रण दिया है। उनका पहला कार्यक्रम पंजाब राज्य में बनने वाला है, जहां वे किसानों का नेतृत्व करेंगे। उसके बाद उनके छत्तीसगढ़ भी आने की संभावना है। इस कानून का विरोध पूरे हिंदुस्तान में हो रहा है। जिसका राहुल गांधी नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लगातार बात हो रही है।

See also  Promotion : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन, आदेश जारी…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।