रायपुर। शुक्रवार को राजधानी में नए साल के पहले दिन रायपुर साइबर सेल ने चरस के 2 तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा हैं कि ये दोनों आरोपी पैकेट में चरस की सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके पास से 130 ग्राम चरस बरामद किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की

मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। डीडी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम नवीन वर्मा (26) और शेख सरफराज (27) है। जो रायपुर के डीडी नगर और संतोषी नगर इलाके के रहने वाले हैं।

ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी प्लास्टिक के डिब्बे में मादक पदार्थ चरस लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे। शातिरों ने चरस को पेड़ा की तरह बनाया हुआ था ताकि किसी को शक न हो सके। लेकिन दोनों शातिर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और पकड़े गए।

See also  CG News: मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में तैनात गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।