रायपुर। लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में रायपुर के स्वयंसेवी संगठनों और समाज सेवकों के अनुकरणीय सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है।


कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह नोडल अधिकारी एवं नगर निगम के आयुक्त सौरभ कुमार के द्वारा जरूरतमंदों को प्रतिदिन दस हजार से अधिक भोजन पैकेट का वितरण करवाया जा रहा है।

अब तक करीब लाख लोगों को उपलब्ध कराया गया भोजन पैकेट

रायपुर के बूढ़ा तालाब के सामने स्टेडियम में जिला प्रशासन, नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से बनाए गए कंट्रोल रूम के सहयोग से 10 अप्रैल से अभी तक करीब दो लाख लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराया जा चुका है। यह सिलसिला लगातार जारी है।

स्वयंसेवी संगठनों राधा स्वामी सत्संग व्यास, शिव शक्ति (चंद्रभान), महाराष्ट्र मंडल, मानव कल्याण परिषद ,कुछ फर्ज हमारा भी ,चरामेती फाउंडेशन, संत निरंकारी, स्टूडेंट सपोर्ट एवं वेलफेयर एसोसिएशन, मानव कल्याण परिषद, ब्लू बर्ड ऐसे ही इस स्वयंसेवी संगठन और समाज सेवक हैं , जिनके उदारतापूर्वक सहयोग ने रायपुर जिले के लाखों भूखे पेट को तृप्त कर रहे है ।

See also  बेरोजगारी भत्ते को लेकर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

इसी तरह स्वयंसेवी संगठन ‘बढ़ते कदम ‘ने आइसोलेशन के मरीजों के घर तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था का अनुकरणीय जिम्मा उठाया है।इसके लिए बक़ायदा कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है जिसमें समर्थ चैरिटेबल , आभास फ़ाउंडेशन , चरेमिति,खालसा रिलीफ़, ग्रीन आर्मी के वॉलंटियर्स अपनी सतत सेवा दे रहे हैं।

ऐसे जरूरतमंदों के समक्ष दो वक्त की रोटी ,राशन तथा आर्थिक तंगी की समस्या को देखते हुए तथा उनकी और उनके परिवारों की सहायता हेतु रायपुर के स्वयंसेवी संगठनों और समाज सेवकों का उत्कृष्ट जज्बा और प्रयास बेहद ही प्रशंसनीय है। इस संकट की घड़ी में, कोई भी व्यक्ति या नागरिक जिसे इस कठिन वक्त पर भोजन की आवश्यकता हो, वे इसके लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के फोन नंबर पर 0771- 4055574 पर संपर्क कर सकते हैं ।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।