स्वतंत्रता दिवस को लेकर रायपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, जानें किन मार्गों पर आवाजाही रहेगी बंद

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर 15 अगस्त 2021 को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही आम नागरिक भी सम्मिलित हो सकेंगे।

इस तरह समझे सारी व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान सुगम, सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार व्यवस्था बनाई गई है। लाल कार पास धारी वाहन चालक अपना वाहन इनकम टैक्स कॉलोनी से पीडब्ल्यूडी चौक -कुंदन पैलेस से टर्न होकर- पुलिस कैंटीन- एमटी वर्कशॉप गेट्स से रेडियो ऑफिस होकर सीधे पुलिस ऑफिसर मेंस स्थित पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करेंगे।

हरा कार पास धारी वाहन चालक अपना वाहन इनकम टैक्स कॉलोनी से पीडब्ल्यूडी चौक होकर कुंदन पैलेस के पहले सेंट पॉल स्कूल पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

See also  आजादी से दो दिन पहले कलकत्ता पहुंचे थे महात्मा गांधी, तब सड़कों पर लोगों ने किया था 'गांधी वापस जाओ' के नारों से स्वागत, जानें क्या थी वजह

इस तरह रहेगी डायवर्सन व्यवस्था

महिला थाना चौक पीडब्ल्यूडी चौक एवं पेंशन बाड़ा चौक की ओर से पुलिस लाइन की ओर आवागमन करने वाले सामान्य वाहन चालको के लिए 15 अगस्त प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 10:00 बजे तक आवागमन करना प्रतिबंधित रहेगा, अतः उक्त वाहन चालक अन्य मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।