टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजनांदगांव के नगर निगम क्षेत्र यानी पूरे शहरी इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। बीती रात इस जिले से एक साथ 53 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। सिर्फ लखोली इलाके से 43 संक्रमित पाए गए थे। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए भेजा गया है।

वहीँ इसी बीच अब प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बाजार को बंद करने का फैसला लिया है। लोगों को जरुरत की चीजें अब सुबह 7 बजे से 12 बजे तक मिलेंगी। इससे पहले रात 8 बजे तक बाजार खुल रहा था। लोगों से अग्राह किया जा रहा है कि वे सिर्फ एमरजेंसी में ही घरों से निकलें। लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की भी तैयारी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  अब आयुष मंत्रालय में होगी छत्तीसगढ़ में निर्मित वनौषधि की आपूर्ति

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।