नई दिल्ली। (Rajnath Singh) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के नाथुला दर्रे के पास शेरथांग में ‘शस्त्र पूजा’ की। यह जगह चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से महज 2 किलोमीटर दूर है। राजनाथ सिंह के साथ इस दौरे पर सेना प्रमुख नरवणे भी मौजूद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 33वीं कोर के शीर्ष कमांडरों ने सिक्किम सेक्टर में एलएसी के पास स्थिति के साथ-साथ सैनिकों और हथियारों की तैनाती के बारे में भी रक्षा मंत्री और जनरल नरवणे को विस्तृत जानकारी दी।

बता दें कि कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर करीब पिछले पांच महीने से सैन्य गतिरोध बना हुआ है और कई जगहों पर दोनों देशों के सैनिक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

See also  वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।