राज्यसभा सांसद छाया वर्मा की मां का कोरोना से निधन, CM बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने जताया शोक
image source : google

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस की नेत्री और राज्यसभा सांसद छाया वर्मा की मां का निधन हो गया हैं। सांसद की मां गीता टिकरिया का उम्र 75 वर्ष की आयु में कोरोना से कारण निधन हो गया।

वहीं बलौदाबाजार से विधायक प्रमोद शर्मा के पिता प्रेमलाल शर्मा का भी 75 वर्ष की आयु में कोरोना से निधन हो गया।उधर गुजरात में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के पिता भरतभाई का कोरोना के कारण निधन हो गया है। जानकारी अनुसार, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के पिता भरतभाई पटेल को सांस लेने में दिक्कत आने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेूता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हार्दिक पटेल भी कोरोना संक्रमित हैं, उन्होंने 6 दिन पहले अपने ट्विटर पर ये जानकारी दी थी, कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।