धर्मशाला। निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तिथि निर्धारित करने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है । ऐसे में अब भाजपा के प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से प्रचार में डटे हुए हैं । उधर, हिमाचल चुनाव में विवादित और रेपिस्ट राम रहीम की भी एंट्री हुई है ।

मौजूदा भाजपा सरकार में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने रामरहीम का आशीर्वाद लिया है । बिक्रम सिंह ठाकुर ने उनके दरबार में हाजिरी भरी है । बता दें कि साध्वियों से रेप मामले में जेल में सजायाफ्ता राम रहीम मौजूदा समय में पैरोल पर है और यूपी के बागपत में आराम फरामा रहा है ।


दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर यहां से फिर से चुनावी मैदान में हैं. उनका रामरहीम के दरबार में हाजिरी लगाने का एक वीडियो भी सामने आया है । अब कांग्रेस ने पूरे मुद्दे पर भाजपा को घेरा है । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा चुनावी लाभ लेने के लिये राम रहीम का हमेशा इस्तेमाल करती है ।

See also  व्हाइट हाउस पहुंचा संक्रमण का कहर, डोनाल्ड ट्रंप का सहयोगी निकाला कोरोना पॉजिटिव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।